अज़ब प्रेम कहानी: 45 की दुल्हन और 25 का दुल्हा, पुलिसकर्मी बने घराती-बराती, थाने में बजी शहनाई

Regional

लखनऊ: पुलिसकर्मी महज अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का डंडा नहीं चलाते हैं। बल्कि कभी-कभी यही पुलिसकर्मी प्रेमी जोड़ों को मिलवाकर शादी के अटूट बंधन में बांधने के काम करके सुर्खियों में आ जाती है। लेकिन यहां तो राजधानी लखनऊ की पुलिस 45 साल की महिला का 25 साल के युवक संग शादी के बंधन में बांधकर चर्चाएं बटौर रही है।

महिला और लड़के के परिजनों को थाने पर बुलाया

दरअसल एक कम उम्र के लड़के को ज्यादा उम्र वाली किसी लड़की से नहीं बल्कि एक महिला से प्यार हुआ। धीरे-धीरे बात आगे बड़ी तो दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम देने का विचार बनाया। लेकिन लड़के के परिजनों को दोनों का रिश्ता नगावारा गुजरा। खुब विरोध हुआ। जिससे हताश परेशान प्रेमी जोड़ा रहीमाबाद थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाकर बातचीत शुरू हुई।

थाना परिसर बना जयमाला का स्थान

मामला उस समय फंसता दिखाई दिया, जब इस बात का खुलासा हुआ कि महिला के पति का 15 साल पहले देहांत हो गया था। महिला की एक बेटी है, जिसकी उम्र 23 साल है, जबकि बड़ा बेटा 18 और छोटा 14 साल का है। महिला ने शादी की जिद की। आखिरकार पुलिस ने दोनों पक्षों को मना लिया। इसके बाद थाने में बने मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। इससे पहले थाना परिसर को सजाया गया। जयमाल करवाया गया।

पुलिसकर्मी बने घराती और बराती

इस प्रेम विवाह को अंजाम तक पहुंचाने वाले पुलिसकर्मी ही खुद घराती और बराती बने। शादी में पुलिसकर्मियों ने कन्यादान किया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आपसी सहमति के आधार पर थाना परिसर के शिव मंदिर पर हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई।

-एजेंसी