प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा

Politics

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक से ही पहले ही भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। अब वह सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तैनात रहेंगे। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अपना काम शुरू कर दिया है। उनसे मिलने कई मंत्री और विधायक भी पहुंचे हैं। उनका पदाधिकारियों के साथ ही साथ भाजपा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है।

भाजपा के एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते संगठन का कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन मंगलवार को उन्होंने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। अब इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया है कि उनका विभाग किस मंत्री को सौंपा जाएगा।

– एजेंसी