यमुना एक्सप्रेस-वे पर बढ़ाई गई वाहनों की गति सीमा, सफर होगा आसान

City/ state Regional

यमुना एक्सप्रेस-वे पर अब पुरानी रफ्तार से गाड़ियां चल सकेंगी। कुछ समय पूर्व गाड़ियों की रफ्तार की सीमा में कमी की गई थी, जिसे अब हटा दिया गया है। अब दिल्ली से आगरा का सफर तय करना बुधवार से और आसान होगा और कम समय में भी पूरा होगा।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम तक या फिर मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस-वे ओद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से वाहनों की गति सीमा में इजाफा होने का ऐलान कर दिया जाएगा। इसके बाद बुधवार से ही ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे पर गति सीमा बढ़ जाएगी। नए आदेश के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा पूर्व की तरह 75 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 100 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। इसी तरह भारी वाहनोंं की गति सीमा 55 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटा हो जाएगी।

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार से गति सीमा पूर्व की तरह 100 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। अभी यह गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा अधिकतम है। सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसों को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने गति सीमा को 100 के बजाय 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने के जेपी इंफ्राटेक को निर्देश दिए थे।