सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले, छठ महापर्व पर नदियों के घाट व वेदी बेच रहे हैं भाजपा वाले…

Politics

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि, छठ महापर्व पर नदियों के घाट और वेदी बेचे जा रहे हैं। साथ ही रेलवे पर अधिक किराया वसूलने का आरोप भी लगाया है। दरअसल, छठ महापर्व पर घर पहुंचने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रेनों में लोगों कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, जबकि जनरल डिब्बो का बुरा हाल है। कई जगहों से ऐसी खबरें और फोटो सामने आ चुकी है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, छठ जैसे पवित्र पर्वों पर भाजपा वाले नदियों के घाट बेच रहे हैं, वेदी बेच रहे हैं। आस्थाओं का बाज़ारीकरण अच्छा नहीं। जिस प्रकार छठ पर घर पहुंचने के लिए रेल और गाड़ियों के किराये में बेतहाशा वसूली हो रही है, वो निंदनीय है। रेल जैसा जन-परिवहन मांग के अनुसार दाम बढ़ा रहा है, ये बाज़ार का काम होता है, सरकार का नहीं कि किसी की मजबूरी का फ़ायदा उठाकर किसी चीज़ का दाम या किराया बढ़ा दे। ये भी एक तरह की कालाबाज़ारी है, जिसे रोकना सरकार का काम होता है।

Compiled: up18 News