‘दो दीवाने सहर में’ का रूहानी टीज़र रिलीज़; मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की खामोश केमिस्ट्री ने जीता दिल

Entertainment

मुंबई (अनिल बेदाग)। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का मोस्ट अवेटेड टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है। खास बात यह है कि यह टीज़र प्यार को शोर-शराबे या बड़े-बड़े डायलॉग्स से नहीं, बल्कि खामोशी, यादों और अधूरी बातों के जरिए बेहद खूबसूरती से बयान करता है। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही यह संकेत दे चुका था कि यह कहानी इम्परफेक्ट लोगों के बीच परफेक्ट एहसासों की होगी, और अब टीज़र उसी वादे को एक मॉडर्न और इमोशनल लव स्टोरी में बदलता नज़र आता है।

टीज़र की पहली झलक से ही दर्शक एक ऐसे रोमांस की दुनिया में पहुंच जाते हैं, जो रियल, सॉफ्ट और इमोशनली रेज़ोनेटिंग है। यह किसी परीकथा जैसा परफेक्ट प्यार नहीं, बल्कि उस ‘लगभग-प्यार’ की कहानी है जिसे हम सबने कभी न कभी जिया, खोया या दिल के किसी कोने में संभालकर रखा है। ‘दो दीवाने सहर में’ का टीज़र प्यार के शायदों, अगरों और “हो सकता है” से भरा हुआ एक एहसास रचता है, जो धीरे-धीरे दिल में उतरता चला जाता है।

म्यूज़िक बना टीज़र की आत्मा

टीज़र की सबसे बड़ी ताकत इसका म्यूज़िक बनकर उभरता है। खासतौर पर आइकॉनिक गाना ‘दो दीवाने सहर में’ बैकड्रॉप में बेहद सेंसिटिव और ऑथेंटिक टच के साथ इस्तेमाल किया गया है। यह धुन न सिर्फ नॉस्टेल्जिया जगाती है, बल्कि फिल्म की ठहरी हुई, सुकूनभरी और गहरी लव थीम को भी एक अलग ही भावनात्मक मजबूती देती है।

मृणाल ठाकुर–सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री ने जीता दिल

टीज़र में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री सबसे बड़ी हाइलाइट बनकर सामने आती है। दोनों ऐसे किरदारों में नज़र आते हैं, जो सिर्फ एक-दूसरे को समझने की कोशिश नहीं कर रहे, बल्कि खुद को भी जानने और समझने की जर्नी पर हैं।

नकी आंखों की खामोशी, छोटे-छोटे पल और अनकही भावनाएं इस लव स्टोरी को बेहद खास बनाती हैं। यह जोड़ी बिना ज्यादा संवाद के भी बहुत कुछ कह जाती है—और यही इस टीज़र की सबसे बड़ी खूबसूरती है।

ट्रेलर को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

टीज़र रिलीज़ होते ही फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है। ‘दो दीवाने सहर में’ उन लोगों के लिए किसी वैलेंटाइन गिफ्ट से कम नहीं, जो मानते हैं कि प्यार हमेशा साफ़, आसान या परफेक्ट नहीं होता—लेकिन फिर भी पूरी तरह वर्थ इट होता है।

यह फिल्म आपको यह नहीं सिखाती कि क्या महसूस करना चाहिए, बल्कि आपको खुद महसूस करने की आज़ादी देती है।

फिल्म की टीम और रिलीज़ डेट

ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की प्रस्तुति ‘दो दीवाने सहर में’ में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है, जबकि इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है।

यह खूबसूरत मॉडर्न लव स्टोरी 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।