जल्द ही अनिल कपूर और भूमि के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं शहनाज गिल, ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी

Entertainment

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से रातों-रात फेमस होने वाली शहनाज गिल सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनकी डेब्यू मूवी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के लिए फैंस पहले से ही एक्साइटेड हैं। हाल ही में खबर आई कि वो संजय दत्त के साथ भी किसी फिल्म में नजर आएंगी। यानी उन्हें एक और फिल्म मिल गई है। हालांकि, इसके बारे में अभी पूरी तरह से कंफर्मेशन नहीं मिली है। अब उनकी तीसरी मूवी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वो भी एक बड़ी फिल्म!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर की अगली फिल्म मिल गई है, जो उनके पति करण बूलानी बनाएंगे। इसमें अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। यानी अब शहनाज जल्द ही अनिल और भूमि के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

नए अवतार में नजर आएंगी शहनाज

इस प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र ने बताया है, ‘रिया की पिछली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग (2013) की तरह उनकी अपकमिंग मूवी भी एक महिला प्रधान सब्जेक्ट पर है। शहनाज नई हैं, जिन्होंने फिल्म की कास्ट को ज्वॉइन किया है। इसकी शूटिंग इसी महीने के अंत तक शुरू होने वाली है। इसमें शहनाज एक अलग अवतार में नजर आएंगी।’

ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी

हालांकि अभी तक शहनाज गिल, रिया कपूर और करण बूलानी की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। अभी तक इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई हैं।

पिछले साल मिला था बड़ा ब्रेक

‘बिग बॉस 13’ से बाहर आने के बाद शहनाज गिल ने कई म्यूजिक वीडियो किए। इसके साथ उन्हें दिलजीत दोसांझ के साथ ‘हौंसला रख’ मूवी से पहला बड़ा ब्रेक मिला। ये मूवी पिछले साल रिलीज हुई थी।

सलमान खान की ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की बात करें तो ये शहनाज गिल की डेब्यू मूवी होगी। इसमें वो वेंकटेश, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस मूवी को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं।

कई शोज में बतौर गेस्ट आईं नजर

शहनाज गिल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसलिए उन्हें कई शोज में बतौर गेस्ट इनवाइट किया जाता है। वो ‘डांस दिवाने’, ‘हुनरबाज’ और ‘बिग बॉस’ के 14वें और 15वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं।

शहनाज ने हाल ही में रैंप पर भी अपना डेब्यू कर दिया है। वो डिजाइनर Samant Chauhan के लिए रैंप पर उतरी थीं। दुल्हन के लिबास में शहनाज बेहद खूबसूरत दिखी थीं। उन्होंने स्टेज पर ही ठुमके भी लगाए थे। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज-वीडियो शेयर करती रहती हैं।

-एजेंसी