व्यापार के साथ सेवा भी: आगरा व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प

विविध

रक्तदान, व्यापारी हित और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित रहेगा आगरा व्यापार मंडल : टीएन अग्रवाल

आगरा। आगरा व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह कमला नगर स्थित टेम्पटेशन रेस्टोरेंट में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में व्यापारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा रहे। विशिष्ट अतिथियों में राज्य सभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चमड़ा एवं फुटवियर उद्योग परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील पांडे तथा बसंत गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

स्वागत उद्बोधन देते हुए अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने संगठन द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आगरा व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन केवल व्यापारी हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहा है।

उन्होंने बताया कि विगत वर्ष आगरा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में एक हजार यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित किया गया था। इस वर्ष भी संगठन ने नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। आगामी 16 अगस्त को रामस्वरूप इंटर कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

मुख्य अतिथि मुकुंद मिश्रा ने व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित व्यापारिक समाज ही अपनी समस्याओं का प्रभावी समाधान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा उपाध्यक्ष योगेश रखवानी एवं मंत्री राजीव गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात आगरा व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराया गया।

नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, महामंत्री अशोक मंगवानी, संगठन महामंत्री राकेश कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीभगवान दास बंसल, कन्हैया लाल राठौर, नरेंद्र कुमार बंसल, जयकिशन पुरुसनानी, जयप्रकाश अग्रवाल, संदीप गुप्ता एवं राजेश अग्रवाल ने दायित्व ग्रहण किया।

उपाध्यक्ष पद पर विष्णु दयाल बंसल, ताराचंद गोयल, राजेश सिं्घल, सुरेश बरेजा, राजेंद्र सचदेवा, महेश ग्वाला, मनीष बंसल, मुकेश कुमार अग्रवाल, विष्णु कुमार अग्रवाल, बृजमोहन रेपुरिया, राजेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, संजीव अग्रवाल, विजय बंसल एवं दिलीप खूबचंदानी ने शपथ ग्रहण की। सूचना मंत्री के रूप में दुष्यंत गर्ग तथा कोषाध्यक्ष पद पर देवेंद्र अग्रवाल ने शपथ ली।

मंत्री पद पर तरुण सिंह, अतुल बंसल, अखिल मोहन मित्तल, गोविंद राम, अशोक लालवानी, योगेश रखवानी, अंशुल अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, विमल गर्ग, अशोक जैसवानी, अनुराग अरोड़ा, अमित अग्रवाल पारुल, राजेश राठौर, कल्याण मंगल, सुनील गर्ग, महावीर प्रसाद मंगल, साहूकार सिंह चाहर, राकेश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, राजीव अग्रवाल, धीरज वर्मा, सुनील अग्रवाल, आयुष गुप्ता, अमित मोरयानी, मनोज भाटिया, मनीष अग्रवाल एवं सुमित सतीजा सहित ने शपथ ग्रहण की।

समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखने, व्यापारी हितों की रक्षा करने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में लोकहितम ब्लड बैंक के अनिल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल और हेल्प आगरा के सुरेंद्र जैन, गौतम सेठ और नंदकिशोर गोयल का उनके सेवाभावी कार्यों और सहयोग के लिए अभिनन्दन किया गया।