सैमसंग का बड़ा तोहफा: किफायती कीमतों पर घर लाएं प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन्स, साथ मिलेगी 1 साल की आधिकारिक वारंटी

Business

मुंबई (अनिल बेदाग)। प्रीमियम स्मार्टफोन को हर हाथ तक पहुँचाने के विजन के साथ, टेक दिग्गज सैमसंग ने भारत में अपना नया ‘सर्टिफाइड री-न्यूएड’ (Certified Re-Newed) प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है। इस नई पहल के माध्यम से अब भारतीय उपभोक्ता सैमसंग के फ्लैगशिप और मिड-रेंज गैलेक्सी स्मार्टफोन्स को बेहद किफायती दामों पर अपना बना सकेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि ये डिवाइसेज न केवल सस्ते होंगे, बल्कि सैमसंग की भरोसेमंद गुणवत्ता और पूरे एक साल की आधिकारिक वारंटी के साथ आएंगे।

क्या है सैमसंग की यह रिफर्बिशमेंट प्रक्रिया?

सैमसंग का यह कदम केवल बजट-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सस्टेनेबल और जिम्मेदार टेक इकोसिस्टम बनाने की दिशा में भी एक बड़ा माइलस्टोन है। ‘सर्टिफाइड री-न्यूएड’ के तहत बिकने वाला हर डिवाइस कंपनी की सख्त इन-हाउस रिफर्बिशमेंट प्रक्रिया से गुजरता है। इसमें फंक्शनल टेस्टिंग, सॉफ्टवेयर वैलिडेशन और बारीकी से क्वालिटी चेक किया जाता है। इतना ही नहीं, इन फोन्स को केवल जेन्युइन सैमसंग पार्ट्स के साथ रिस्टोर किया जाता है और पूरी तरह से फ्रेश बॉक्स में पैक करके ग्राहकों को दिया जाता है।

क्वालिटी और भरोसे का पूरा वादा

सैमसंग इंडिया के डी2सी बिजनेस और कॉर्पोरेट मार्केटिंग के वीपी एवं हेड, सुमित वालिया ने इस प्रोग्राम पर रोशनी डालते हुए कहा कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य प्रीमियम टेक्नोलॉजी तक उपभोक्ताओं की पहुंच को आसान और अधिक विश्वसनीय बनाना है। ग्राहकों की सुरक्षा और संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए, प्रत्येक सर्टिफाइड ‘री-न्यूएड’ डिवाइस को पूरी तरह डेटा रीसेट (Data Reset) किया जाता है और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ उपलब्ध कराया जाता है।

यह प्रोग्राम उन गैजेट प्रेमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो कम बजट में प्रीमियम गैलेक्सी अनुभव का आनंद लेना चाहते हैं। अब बिना किसी रिस्क के, आधिकारिक वारंटी के साथ सैमसंग के धाकड़ स्मार्टफोन्स खरीदना और भी आसान हो गया है।