समाजवादी पार्टी को आराजकत्ता और गुंडई पसंद है, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का निशाना

समाजवादी पार्टी को आराजकत्ता और गुंडई पसंद है, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का निशाना

Politics

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार लोकनायक जयप्रकाश की जयंती के अवसर पर जेपीएनआईसी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए गए थे। हालांकि, वहां गेट पर ताला लगा हुआ था और लोहे की चादर से रास्ते को बंद कर दिया गया था। ये देख अखिलेश यादव भड़क गए और गेट फांदकर अंदर चले गए। इस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उन पर निशाना साधा है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि, समाजवादी पार्टी को आराजकत्ता और गुंडई पसंद है। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आचरण से ये सिद्ध हो गया। जिस तरह से उन्होंने दीवार फांदकर वहां पर जाकर उन्होंने माल्यार्पण किया, जिस बिल्डिंग को एलडीए ने सील किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें कानून से कोई मतलब नहीं है। हमेशा कानून तोड़कर आराजकत्ता फैलाना समाजवादी पार्टी का काम है। अगर इसी तरह से अच्छा कूदना सपा के अध्यक्ष जानते हैं तो उनको एशियन गेम में जाकर भारत के लिए कुछ और मेडल लाने पर काम करना चाहिए।

इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, कांग्रेस इस देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। उसने आपातकाल लगाया और लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने की कोशिश की। अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि वह कांग्रेस की गोद में क्यों बैठे हैं। अगर वह कांग्रेस की गोद में बैठे हैं तो उन्हें जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि देने का कोई अधिकार नहीं है। वे सत्ता के बिना बेचैन हैं।

Compiled: up18 News