वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान बने रोहित शर्मा

SPORTS

वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की कप्तानी करने वाली सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा की उम्र 36 साल और 161 दिन है। 2021 के अंत में रोहित को भारतीय टीम का नियमित कप्तान बनाया गया था। रोहित से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन वर्ल्ड कप में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान थे। उन्होंने 1999 वर्ल्ड कप में 36 साल और 124 दिन की उम्र में भारत की कप्तानी की थी।

विश्व कप मैच में भारत के लिए सबसे उम्रदराज कप्तान

36 साल 161 दिन – रोहित शर्मा (2023)
36 साल 124 दिन – एम अजहरुद्दीन (1999)
34 साल 71 दिन – राहुल द्रविड़ (2007)
34 साल 56 दिन – एस वेंकटराघवन (1979)
33 साल 262 दिन – एमएस धोनी (2015)

2011 में नहीं खेल पाए थे रोहित

भारत में 2011 में आखिरी बार वर्ल्ड कप खेला गया था। उस टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली थी। उससे रोहित काफी निराश थे। उन्होंने एक बार इसे अपने मेरे करियर का सबसे बुरा वक्त बताया था। अब 12 साल बाद एक बार फिर भारत में वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। इस बार टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान पर उतरी है।

Compiled: up18 News