लखनऊ। यूपी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के 50 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में 15 से अधिक जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। आने वाले 3-4 दिनों में 5-6 डिग्री की गिरावट की संभवना है। मौसम जानकारों ने लोगों को सतर्क रहने और घर में रहने की सलाह दी है।
यूपी के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। आईएमडी ने 50 जिलों में तेज हवाओं संग बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है।
दिल्ली में बादलों की आवाजाही
IMD के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Compiled by up18news