यूपी: निकाय चुनावों के लिए आरक्षण सूची जारी, आगरा की सीट अनुसूचित जाति महिला को

Regional

 उत्तर प्रदेश में 48 जिलों के नगर निकायों में वार्डवार आरक्षण का ब्योरा नगर विकास विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है।नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के वार्डवार रिजर्वेशन की ये सूची है। नगर निकाय चुनाव के लिए 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022 का ऐलान कभी हो सकता है। इससे पहले यूपी सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के निकायों के वार्ड आरक्षण की सूची जारी कर दी है। इस सूची पर हफ्ते भर के अंदर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

आरक्षण सूची जारी होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कई सीटों की आरक्षण स्थिति में बदलाव हुआ है, जिसका सीधा असर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों पर पड़ा है।

Compiled: up18 News