हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सुनील शेंडे का निधन

Entertainment

दोपहर को किया गया अंतिम संस्कार

सुनील शेंडे अपने घर पर थे और उन्हें चक्कर आया। बताया जा रहा है कि शरीर में आतंरिक रक्तस्राव की वजह से उनकी मौत हो गई। रात करीब एक बजे उन्होंने अपने विलेपार्ले स्थित आवास पर दम तोड़ दिया। सोमवार को दोपहर एक बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

राजेश तैलंग का पोस्ट

अभिनेता राजेश तैलंग ने सुनील के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘अच्छे कलाकार और एक अच्छे इंसान… श्री सुनील शेंडे अब नहीं रहे। मैं भाग्यशाली था कि उनके साथ सीरियल शांति में काम करने का मौका मिला। मैं उनका बेटा बना था। बाबूजी श्रद्धांजलि।‘

फिल्मों और टीवी में किया काम

सुनील शेंडे ने फिल्म ‘गांधी‘ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसमें वह एक डाकू की भूमिका में थे। सुनील शेंडे ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में अहम रोल निभाए। उनकी मुख्य फिल्मों में ‘सरफरोश‘, ‘गुनाह‘, ‘खलनायक‘ सहित अन्य है। उनके दमदार व्यक्तित्व की वजह से उन्हें ज्यादातर पुलिस और नेताओं की भूमिकाएं मिलीं। पिछले कुछ दिनों से वह इंडस्ट्री से दूर थे।

-एजेंसी