इजराइल-हमास युद्ध को लेकर वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजय बंगा ने कहा, भू-राजनीतिक तनाव विश्व अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा

Exclusive

भू-राजनीतिक तनाव विश्व अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा

उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है और हाल ही में इजराइल और गाजा से भी जियोपॉलिटिक्स (भू-राजनीतिक) पर असर हुआ है। दिन के अंत में, जब आप यह सब एकसाथ रखते हैं, तो मुझे लगता है कि इसका आर्थिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

अजय बंगा ने आगे कहा कि भू-राजनीतिक तनाव विश्व अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजों से आर्थिक जोखिम तेजी से बढ़ते हैं और इन्हें नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

शेयर मार्केट में भी गिरावट

इजराइल-हमास युद्ध के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता का माहौल बन गया है। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। इजराइल-हमास युद्ध से पहले यानी 6 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार (सेंसेक्स) 65,996 अंक पर था जो अब 1,425 (2.15%) अंक गिरकर 64,571 पर आ गया है। इस दौरान अमेरिकी बाजार 13,431 अंक से गिरकर 13,018 पर आ गया है। इसमें भी 2% से ज्यादा की गिरावट देखी गई है।

7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर किया था हमला

7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने गाजा पट्टी से इजराइल में घुसकर महिलाओं और बच्चों समेत 1400 लोगों की हत्या कर दी थी। उन्होंने 222 लोगों को बंधक बना रखा है। इसके बाद इजराइल ने गाजा पट्टी पर जवाबी हवाई हमला किया, इसमें 5000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

अजय बंगा ने इसी साल संभाला है वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष का पद

भारतीय मूल के अजय बंगा इसी साल 2 जून से वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद हैं। उनका कार्यकाल 5 साल का है। फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें इस पद के लिए नॉमिनेट किया था। बंगा वर्ल्ड बैंक की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं।

अजय बंगा का जन्म पुणे में 10 नवंबर 1959 को हुआ था। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल थे। उन्होंने जालंधर और शिमला से स्कूलिंग, DU से ग्रेजुएशन और IIM अहमदाबाद से MBA किया है। 2016 में भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित कर चुकी है।

Compiled: up18 News