रणजीत इनरवेयर ने लॉन्च किया ‘जनहित में रणजीत’ कैंपेन, आयुष्मान खुराना बने ब्रांड का चेहरा

Business

बनियान ब्रांड की पारंपरिक पहचान से आगे बढ़कर संपूर्ण इनरवेयर ब्रांड के रूप में नई पहचान बनाने की पहल

अहमदाबाद (गुजरात), 3 जून: भारत के प्रतिष्ठित इनरवेयर ब्रांड्स में शामिल रणजीत इनरवेयर ने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को लेकर अपना नया कैंपेन ‘जनहित में रणजीत’ लॉन्च किया है। पांच दशक से अधिक पुरानी विरासत वाले इस ब्रांड का उद्देश्य अब खुद को केवल बनियान ब्रांड की छवि से आगे बढ़ाकर एक संपूर्ण इनरवेयर ब्रांड के रूप में स्थापित करना है।

यह कैंपेन जीरो ग्रेविटी कम्यूनिकेशंस द्वारा कॉन्सेप्चुअलाइज किया गया है। अभियान में उस आम धारणा को केंद्र में रखा गया है, जिसमें उपभोक्ता रणजीत को मुख्य रूप से बनियान ब्रांड के रूप में पहचानते हैं, जबकि कंपनी ब्रीफ्स, ट्रंक्स और अन्य इनरवेयर उत्पादों की विस्तृत रेंज भी उपलब्ध कराती है।

‘जनहित में जारी’ जैसे लोकप्रिय जनहित संदेशों की शैली से प्रेरित यह कैंपेन हास्य, अपनापन और रोजमर्रा की कहानियों के जरिए ब्रांड की व्यापक पहचान को दर्शाता है। भारतीय परिवेश और आम जिंदगी से जुड़े अवसरों के माध्यम से रणजीत को “टॉप-टू-बॉटम” इनरवेयर ब्रांड के तौर पर पेश किया गया है, जो रोजमर्रा के भारतीय पुरुषों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

यह कैंपेन रणजीत ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। कंपनी ने पिछले 50 वर्षों में गुणवत्ता, आराम और भरोसे के दम पर उपभोक्ताओं के बीच मजबूत पहचान बनाई है। अब कंपनी बदलती उपभोक्ता पसंद और आधुनिक लाइफस्टाइल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुरुषों के लिए संपूर्ण इनरवेयर रेंज उपलब्ध करा रही है।

रणजीत इनरवेयर के मार्केटिंग मैनेजर ने कहा कि ‘जनहित में रणजीत’ कैंपेन का उद्देश्य उपभोक्ताओं के बीच कंपनी के मौजूदा और विस्तारित प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को लेकर जागरूकता बढ़ाना है, साथ ही ब्रांड से जुड़े भरोसे और विरासत को भी कायम रखना है।

 

ब्रांड एम्बेसडर आयुष्मान खुराना ने कहा कि “मैं वर्ष 2019 से रणजीत से जुड़ा हूं और यह रिश्ता सिर्फ पेशेवर नहीं बल्कि गर्व का विषय है। रणजीत 50 साल पुराना भरोसेमंद ब्रांड है और ऐसा विश्वास रातोंरात नहीं बनता। ‘जनहित में रणजीत’ कैंपेन की सबसे खास बात यह है कि अब हम ब्रांड की पूरी कहानी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। लोग रणजीत को बनियान से जानते हैं, लेकिन यह उससे कहीं ज्यादा बड़ा ब्रांड है।”

वहीं जीरो ग्रेविटी कम्युनिकेशंस की फाउंडर एवं डायरेक्टर खुशबू शर्मा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ब्रांड की दशकों पुरानी विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए उसकी पहचान का विस्तार करना था।

उन्होंने कहा कि “रणजीत उन चुनिंदा ब्रांड्स में से है, जिनके प्रति उपभोक्ताओं के मन में वास्तविक जुड़ाव और अपनापन है। हालांकि यह पहचान लंबे समय तक एक ही प्रोडक्ट कैटेगरी तक सीमित रही। हमने कोशिश की कि बातचीत को भारतीय संस्कृति और उपभोक्ताओं की भावनाओं से जोड़ते हुए नए अंदाज में आगे बढ़ाया जाए।”

कंपनी के अनुसार ‘जनहित में रणजीत’ केवल एक बार का विज्ञापन अभियान नहीं है, बल्कि कंटेंट आधारित एक बड़ी कैंपेन सीरीज की शुरुआत है। आने वाले समय में ब्रांड से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को रोचक और रिलेटेबल कहानियों के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।

आयुष्मान खुराना के ब्रांड फेस बने रहने के साथ यह कैंपेन युवा उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव मजबूत करने और रणजीत को भारतीय पुरुषों के भरोसेमंद रोजमर्रा के इनरवेयर ब्रांड के रूप में और मजबूत पहचान दिलाने पर केंद्रित रहेगा।