दुष्कर्म करने वालों की मदद कर रही है राजस्‍थान की गहलोत सरकार: भाजपा प्रवक्ता पूनावाला

Politics

राजस्थान में दुष्कर्म करने वालों का मनोबल बढ़ा है

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया है कि राजस्थान में दुष्कर्म करने वालों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अत्याचार के कई मामलों का हवाला दिया, जिनमें पुलिस और अन्य सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

दलित परिवार की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

गौरतलब है कि दौसा जिले में शुक्रवार को एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की केवल चार साल की थी। वह एक दलित परिवार से थी।

रक्षक ही भक्षक बन गए हैं

भाजपा प्रवक्ता पूनावाला का आरोप है कि दोषी व्यक्ति को बचाने और सबूत मिटाने के प्रयासों के बीच लोगों के द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के बाद ही मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। कांग्रेस सरकार दुष्कर्म करने वालों को बचाने में मदद कर रही है।

राजस्थान में प्रतिदिन होती हैं 18 से 22 दुष्कर्म की घटनाएं

पूनावाला ने कहा कि राजस्थान में प्रतिदिन 18 से 22 दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती है। महिलाओं और दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में राजस्थान नंबर एक बन गया है।

प्रियंका गांधी पर कटाक्ष

भाजपा प्रवक्ता ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि राजस्थान में महिलाएं पूछ रही हैं- लड़की हूं बच सकती हूं। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस दुष्कर्मियों और अपराधियों को बचाती रहेगी।

Compiled: up18 News