पटना में होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होंगे राहुल गांधी और खरगे

Politics

राहुल के स्वागत में सजाया जा रहा सदाकत आश्रम

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस बात का ऐलान किया कि राहुल गांधी के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि 70 फीट का पंडाल बनाया जा रहा है। सदाकत आश्रम को पूरी तरह से सजाया जाएगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के भव्य स्वागत के लिए सदाकत आश्रम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री आवास पर होगी सर्वदलीय बैठक

लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी कि तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सर्वदलीय बैठक कहां की जाएगी? इस सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि यह बैठक मुख्यमंत्री आवास यानी एक अन्य मार्ग पर होगी। अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह भी बताया की सदाकत आश्रम से ही कांग्रेस के तमाम नेता जिन्हें बैठक में हिस्सा लेना है वह मुख्यमंत्री आवास रवाना होंगे।

अखिलेश प्रसाद के अनुसार सर्वदलीय बैठक के लगभग 2 घंटे चलने की संभावना है। जिसमें तमाम विपक्षी पार्टियां बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए रणनीति तैयार करेंगी। माना जा रहा है यह गुप्त बैठक होगी। इस बैठक में क्या कुछ बातचीत हुई या विपक्ष की बैठक में क्या कुछ निकल कर आया यह मीडिया के सामने नहीं रखा जाएगा। केवल उन्हीं चीजों की जानकारी दी जाएगी जिसे महागठबंधन सार्वजनिक करना चाहेगा।

Compiled: up18 News