पंजाब हाई कोर्ट ने कुमार विश्वास और तजिंदर बग्गा के खिलाफ रद्द की FIR

Regional

पंजाब हाई कोर्ट के फैसले को लेकर मशहूर कवि कुमार विश्वास की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। अपने ट्वीट के जरिए विश्वास ने कानून पर भरोसा रखने वालों की जीत बताया।

कुमार विश्वास ने अप्रत्यक्ष रूप से अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सरकार बनते ही, मुझ पर FIR करके असुरक्षित आत्ममुग्घ बौने ने जो पंजाब-पुलिस मेरे घर भेजी थी उस बेबुनियाद FIR को आज उच्च न्यायालय पंजाब ने खारिज कर दिया।

न्यायपालिका व मुझे प्यार करने वालों का आभार। प्यारे अनुज भगवंत मान को पुनः सलाह कि पंजाब के स्वाभिमान को बौनी-नज़रों से बचाए।

तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी दिया रिएक्शन

अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द होने के बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया- पंजाब हाई कोर्ट का अरविंद के मुंह पर करारा थप्पड़। उन्होंने लिखा मेरे खिलाफ की गई FIR को गलत बताते हुए FIR को रद्द किया गया।

-एजेंसी