आगरा: दीवानी परिसर में थाना पैरोकारों का हुआ सम्मान

विविध

आगरा। जनपद न्यायाधीश विवेक संगल ने आज गुरुवार को कहा कि पुलिस थानों और न्यायपालिका के बीच थाना पैरोकार एक सेतु का निर्माण करते हैं। यदि यह शिथिल हो जाएंगे तो न्यायपालिका को कार्य करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, इसीलिए कहा जाता है कि थाना पैरोकार, दांडिक न्याय व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी की तरह होते हैं।

संगल दीवानी कचहरी परिसर में आयोजित पांचवें पैरोकार सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे

कार्यक्रम में एसपी सिटी विकास कुमार ने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा पुलिस का सम्मान किया जाना स्वागतयोग्य कदम है। इससे पैरोकारो का उत्साहवर्धन होता है। एसीएम रामप्रकाश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गवाहों को न्यायालय में समय से बुलाकर त्वरित न्याय की संकल्पना को साकार करने में पैरोकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डीजीसी बसंत गुप्ता ने कहा कि पैरोकारों का सम्मान हमारे उन साथियों का सम्मान है जिनकी तत्परता और समझदारी से शासकीय अधिवक्ता अपने कार्य को सफलतापूर्वक निष्कर्ष तक पहुंचा पाते हैं।

कार्यक्रम के मंच पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप स्वामी मेहरा, अशोक कुलश्रेष्ठ पूर्व डीजीपी रिवेन्यू के साथ ही पूर्व डीजीसी क्राइम अशोक गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता निर्भय गुप्ता, आगरा बार के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव तथा सेक्रेटरी शिशुपाल कसाना का भी सम्मान किया गया।