आगरा: मुठभेड़ में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Crime

आगरा: बीती रात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शातिर अपराधी कबीर, कपिल और नदीम को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

[metaslider id=53655]

मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर का है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी का माल लेकर दो बदमाश ट्रांसपोर्ट नगर से होकर निकल रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई। वह घायल हो गया।

पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कबीर उर्फ कपिल और नदीम बताया है। कबीर के पैर में गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों शहर में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जेल भी जा चुके हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।