PM मोदी का ऐतिहासिक कीर्तिमान: 8,931 दिनों के अटूट शासन के साथ बने देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले ‘सरकार प्रमुख’

Exclusive

​नई दिल्ली: भारतीय राजनीति के इतिहास में आज एक ऐसा अध्याय जुड़ गया है जिसे युगों तक याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले ‘सरकार प्रमुख’ (शासन प्रमुख) बन गए हैं।

उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 8,931 दिनों (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यकाल मिलाकर) का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

गुजरात से दिल्ली तक: 8,931 दिनों का ‘राष्ट्र प्रथम’ सफर

​पीएम मोदी की यह यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई थी, जो बिना रुके आज प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर जारी है। उनके इस कार्यकाल को ‘जन सेवा’, पारदर्शिता और ‘अंत्योदय’ के प्रति उनके समर्पण के रूप में देखा जा रहा है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों और बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

​दिग्गज नेताओं ने कुछ इस तरह दी बधाई:

केंद्रीय मंत्री​ नितिन गडकरी ने इसे ‘अथक सेवा और अडिग संकल्प’ की उपलब्धि बताया। गडकरी ने कहा कि 8,931 दिनों का यह सफर कार्यों में ईमानदारी और ‘राष्ट्र-सर्वोपरि’ की भावना का जीता-जागता प्रमाण है।

​वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पोस्ट किया कि गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने तक, मोदी जी की यात्रा स्थायी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

वाणिज्य मंत्री ​पीयूष गोयल ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम मोदी की ‘जन सेवा’ की यात्रा समावेशी विकास के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है, जो भारत की विकास गाथा को लगातार मजबूत कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ​जेपी नड्डा ने इसे राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ रहा है, जहाँ गरीब, युवा, महिला और किसान सशक्त हो रहे हैं। वैश्विक मंच पर आज भारत अधिक आत्मविश्वास के साथ खड़ा है।

​यह उपलब्धि केवल समय की गणना नहीं है, बल्कि उस भरोसे की मुहर है जो देश की जनता ने लगातार ढाई दशकों से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जताया है।