‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा होंगी परिणीति और प्रियंका चोपड़ा की कजन तमिल एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा

Entertainment

मन्नारा चोपड़ा ने अब तक किन फिल्मों में काम किया है, उनकी फैमिली क्या करती है और क्या विवाद रहे हैं, यहां आपको बता रहे हैं:

मन्नारा चोपड़ा अंबाला में पली-बढ़ीं। उनकी मां एक जूलरी डिजाइनर हैं, जबकि पापा वकील हैं। प्रियंका चोपड़ा के पिता, मन्नारा की मां और परिणीति चोपड़ा के पापा भाई-बहन हैं। इस नाते मन्नारा, प्रियंका और परिणीति कजन हैं।

मॉडलिंग से शुरुआत, फिल्मों में एंट्री

दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद मन्नारा चोपड़ा मुंबई आ गईं। यहां उन्होंने मॉडलिंग से करियर शुरू किया, और फिर एडवर्टाइजिंग की दुनिया में आ गईं। प्रियंका चोपड़ा के साथ किए एक हेयर ऑइल विज्ञापन के बाद मन्नारा चोपड़ा को फिल्मों में एंट्री मिल गई।

बॉलीवुड में फ्लॉप पर तेलुगू सिनेमा में हिट मन्नारा

मन्नारा चोपड़ा ने 2014 में एक्टिंग डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म Prema Geema Jantha Nai थी। उसी साल मन्नारा ने फिल्म ‘जिद’ से बॉलीवुड में कदम रखे। इसमें उनके स्टीमी इंटीमेट सीन्स की खूब चर्चा हुई थी। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही। मन्नारा 2019 में आई तेलुगू फिल्म ‘सीता’ में नजर आई थीं। मन्नारा चोपड़ा भले ही बॉलीवुड में नहीं चलीं, लेकिन तेलुगू सिनेमा में उनका काफी नाम है, और कई हिट फिल्में दे चुकी हैं।

मन्नारा चोपड़ा और Kiss कॉन्ट्रोवर्सी

मन्नारा चोपड़ा कुछ समय पहले तब चर्चा में आईं जब फिल्म Thiragabadara Saami के इवेंट के दौरान डायरेक्टर ने उन्हें जबरदस्ती गाल पर किस कर लिया था। मन्नारा इस पर असहज हो गई थीं। इस पर मन्नारा ने बाद में कहा था कि डायरेक्टर थोड़ा ओवर-एक्साइटेड हो गए थे। उन्हें नहीं लगता कि डायरेक्टर के इरादे गलत थे।

Compiled: up18 News