प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करछना इलाके में बुधवार शाम एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ। पचदेवरा ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर पहले से पड़े एक शव को देखने के लिए ट्रेन से नीचे उतरे पांच यात्री दूसरी दिशा से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में पांचों लोगों के चिथड़े उड़ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में फिरोजाबाद के एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।
कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?
घटना शाम करीब 6:15 बजे की है। कालका से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या 12312 (नेताजी एक्सप्रेस) के लोको पायलट को ट्रैक पर एक शव दिखाई दिया, जिसके बाद ट्रेन को किमी संख्या 801/24-22 पर रोक दिया गया। ट्रेन रुकते ही उत्सुकतावश कई यात्री नीचे उतर आए और ट्रैक पर पड़े शव को देखने लगे।
इसी बीच, शाम 6:47 बजे विपरीत दिशा (अप लाइन) से गाड़ी संख्या 12801 (पुरुषोत्तम एक्सप्रेस) तेज रफ्तार में वहां से गुजरी। ट्रैक पर खड़े यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पांच लोग काल के गाल में समा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन लगातार हॉर्न दे रही थी और किनारे खड़े लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन ट्रैक पर खड़े यात्रियों तक आवाज पहुंचने से पहले ही मौत सामने आ खड़ी हुई।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मृतकों में फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर निवासी एक ही परिवार के सदस्य थे। 19 वर्षीय आकाश अपने परिजनों के साथ कोलकाता में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, लेकिन पचदेवरा के पास हुई इस लापरवाही ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है आकाश (17 वर्ष) निवासी फिरोजाबाद, बलराम (23 वर्ष) निवासी फिरोजाबाद,
भाभी व एक अन्य परिजन (फिरोजाबाद), सुनील कुमार (20 वर्ष) – निवासी नीबी विशुंदरपुर, मिर्जापुर, इस हादसे में मिर्जापुर का प्रिंस गौतम बाल-बाल बच गया, जो अपनी आंखों के सामने मंजर देख अब भी सदमे में है।
50 मीटर तक बिखरे शवों के टुकड़े
हादसा इतना भीषण था कि पचदेवरा गांव के ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो मंजर देखकर कांप गए। लगभग 50 मीटर के दायरे में खून और शवों के लोथड़े बिखरे हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रेलवे और पुलिस की अपील


