आगरा मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान स्ट्रैचिंग जैक गिरा, एक घायल

Regional

आगरा: गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल ब्रिज के अचानक टूट जाने की घटना को अभी कुछ घंटे ही बीते थे कि आगरा में थाना ताजगंज क्षेत्र फतेहाबाद रोड पर मेट्रो के स्ट्रेचिंग जेक के गिरने की घटना ने इसे पूरी तरह से ताजा कर दिया।

आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो के निर्माण कार्य के निर्माण कार्य के दौरान भारी-भरकम स्ट्रैचिंग जैक गिर गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, साथ ही जैक का हिस्सा एक एटीएम में जा घुसा। स्ट्रेचिंग जेक के गिरने से चारों ओर हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकजुट हो गए और मेट्रो के अधिकारियों को कोसने लगे।

घटना लगभग सुबह 11:00 बजे की बताई जा रही है। हर व्यक्ति अपने ऑफिस और काम पर पहुंचने की जद्दोजहद में फतेहाबाद रोड से गुजर रहा था। तभी अचानक से मेट्रो के चल रहे निर्माण कार्य के दौरान स्ट्रैचिंग जैक गिर गया। जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहे एक युवक आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही लोगों ने वोट दौड़ लगाना शुरू कर दिया घायल हुए व्यक्ति को उठाया गया। वहीँ लोग मेट्रो की लापरवाही के चलते मेट्रो अधिकारियों को कोसने लगे।

टला बड़ा हादसा, एटीएम में घुसा जैक

गनीमत यह रही कि जब यह हादसा हुआ उस समय लोग साइड से निकल रहे थे। भीड़ नहीं थी नहीं तो बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। इस हादसे में एक बैंक का एटीएम क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी प्रतिक्रिया

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आगरा मेट्रो के कर्मचारियों द्वारा कार्य करने के दौरान बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। उसका ही नतीजा है कि आज स्ट्रेचिंग जैक गिर गया। गनीमत रही के इस हादसे में जान माल की कोई हानि नहीं हुई है। नहीं तो एक बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। मेट्रो के अधिकारी इस हादसे पर कुछ भी बोलने से कतराते दिखे।

-एजेंसी