स्‍वतंत्रता दिवस पर UP के CM योगी ने कहा, आज हम सब एक नए भारत को देख रहे हैं

Regional

उन्होंने कहा कि हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार कर सकें, उनके संकल्पों के साथ अपने आपको जोड़ सकें… इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से 75 सप्ताह पूर्व 12 मार्च 2021 को देश की आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया था।

योगी ने कहा कि अधिकार के साथ-साथ अगर हमें कर्तव्यों का बोध भी हो, तो स्वाभाविक रूप से अधिकार व कर्तव्य का समन्वय…भारत की समृद्धि के लिए, भारत को दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए, हम सबको आगे बढ़ने और भावी पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में योगदान दे पाएगा।

उन्होंने कहा कि आज देश स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ माना रहा है। 12 मार्च 2021 से पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ साबरमती के तट से किया था। आज से अगले 25 सालों के लिए अमृत काल की शुरुआत हो रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है। 75 जिलों में 58 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगर पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। हमारी संस्कृति हमारी मातृभूमि को जोड़ती है। इस धरती को मां के रूप में सम्मान दिया है।’

सीएम ने कहा, ‘भारत के हर नागरिक की पहली प्राथमिकता भारत माता और उसका देश होता है। भारत के चारों तरफ सेना के जवान हैं। उन्हें इस भावना से जोड़ा गया है ताकि हर प्रकार का उपद्रव भारत में खत्म कर सकें। पिछले 6 सालों में यूपी में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अभूतपूर्व विकास हुआ। आज यूपी में पहचान का संकट नहीं है। आज लोग गर्व से कहते हैं कि हम यूपी के नागरिक हैं। इसका नतीजा प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था है।’

Compiled: up18 News