छह अप्रैल 1980 को गठित हुई भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं को लगातार आगे बढ़ते रहने का संकल्प दिलाया। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सेवा के अपने मूल मंत्र को अपनाते हुए देश की जनता की सेवा में लगातार जुटे रहने की बात कही।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को 45 मिनट तक संबोधित किया। आज हनुमान जयंती है तो उनके कामों का उदाहरण देकर भाजपा की कार्यशैली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हनुमानजी के ‘कैन डू’ एटीट्यूड की तरह काम करती है और सबकी मदद करने की कोशिश भी करती है।
पीएम ने जनसंघ और आज की भाजपा की बात की। कहा कि कार्यकर्ता अति आत्मविश्वास में ना रहें। लोगों से जुड़ें। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि ये दल भाजपा के काम को पचा नहीं पा रहे हैं। ये हताश लोग कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। उन्होंने भाजपा के फ्यूचर प्लान को भी कार्यकर्ताओं के साथ शेयर किया।
मोदी ने कहा, ‘आज तक जिन महान लोगों ने पार्टी को संवारा है, समृद्ध और सशक्त किया है, उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं।’ 43 साल पहले 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ था।
‘हनुमानजी सब कुछ कर सकते हैं, सबके लिए करते हैं, लेकिन अपने लिए कुछ नहीं करते। यही भाजपा की प्रेरणा है। एक और प्रेरणा है। जब हनुमानजी को राक्षसों का सामना करना पड़ा तो वो कठोर हो गए। जब भ्रष्टाचार, परिवारवाद, कानून-व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है मां भारती को मुक्त कराने के लिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके सेवा भाव को भगवान हनुमान की तरह बताते हुए कहा कि उनके लिए कोई कार्य असंभव नहीं है। हनुमानजी का पूरा जीवन देखें तो उनके भीतर का कैन डू एटीट्यूड और संकल्पशक्ति हर प्रकार की सफलता में बहुत बड़ी भूमिका अदा करती है। कौन सो काज कठिन जग माही, जो नहिं होइ तात तुम पाहीं। ऐसा कोई भी काम नहीं है, जो हनुमान नहीं कर सकते। लक्ष्मण पर संकट आया तो हनुमान संजीवनी पर्वत ले आए। भाजपा भी लोगों की समस्या हल करने के लिए ऐसा प्रयास करती रही है, करती रहेगी। राम काज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम।
‘जब हमारा मजाक उड़ाकर सफल नहीं हुए तो बादशाही मानसिकता वाले लोगों की नफरत और बढ़ गई। दशकों से हिंसा झेल रहे कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट में शांति का सूरज उगेगा, ये उन्होंने सोचा नहीं था। आर्टिकल 370 इतिहास हो जाएगा, ये उन्होंने कल्पना नहीं की थी। जो काम दशकों तक नहीं हुए, वो भाजपा कैसे कर रही है, वो इन्हें पच नहीं रहा है।’
‘नफरत से भरे ये लोग झूठ बोले जा रहे हैं। अपने भ्रष्ट कर्मों का खुलासा होते देख ये बेचैन हैं और हताशा से भर गए हैं। इतने निराश हैं कि एक ही रास्ता दिख रहा है। खुलकर कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। वो कब्र खोदने की धमकी दे रहे हैं
