यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) में जॉइंट सेक्रेटरी के 4 पदों डायरेक्ट रिक्रूटमेंट होना है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए कैंडिडेट्स UGC की ऑफिशियल वेबसाइट ugc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर 1 साल के डेप्युटेशन (कॉन्ट्रैक्ट) बेसिस पर भर्ती होगी। ये कॉन्ट्रैक्ट 5 सालों तक बढ़ाया जा सकता है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
सेंट्रल या स्टेट यूनिवर्सिटीज और ऑटोनॉमस बॉडी में कम से कम 5 सालों तक काम कर चुके ऑफिसर्स इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन में कम से कम 5 सालों का वर्क एक्सपीरियंस होना जरूरी है।
आयु सीमा
इन पदों पर 56 साल से कम उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस
एप्लीकेशन के आधार पर सिलेक्शन कमिटी कैंडिडेट्स को टेस्ट या इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट करेगी।
सैलरी
हर महीने 37,400 रुपए से लेकर 2,15,900 रुपए तक सैलरी मिलेगी।
ऐसे करें आवेदन
UGC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर जॉब्स सेक्शन पर जाएं।
मोबाइल नंबर और email ID के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर के साथ फॉर्म भरें।
Compiled: up18 News

