नोएडा: सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा मर्डर केस का खुलासा, हत्यारा पति गिरफ्तार

Regional

पति ने ही की वकील की हत्या

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। उनके पति नितिन सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है। नितिन सिन्हा पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या की हत्या की। इसके बाद कोठी के स्टोर रूम में छुप गए। देर रात करीब 3:00 बजे पुलिस ने स्टोर से उन्हें बाहर निकाला। पति नितिन सिन्हा पर आरोप लगा है कि वह अपनी कोठी बेचकर विदेश भागना चाहता था। महिला वकील इसका विरोध कर रही थी। ऐसे में उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटा दिया।

पति ने घर बेचने का बनाया था दबाव

महिला वकील रेणु सिन्हा के पति ने घर बेचने का दबाव बनाया था। लेकिन, रेणु घर नहीं बेचना चाहती थी। उसने मना किया तो फिर पति ने उसकी हत्या की प्लानिंग कर ली। इससे पहले उसने ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल किया था। वह अपनी कोठी को बेचकर ब्रिटेन में बसने की योजना बना रहा था। हत्या के बाद पति नितिन सिन्हा ने उसकी लाश को भी ठिकाने लगाने की योजना तैयार कर ली थी। पुलिस के कोठी पर पहुंचने से पहले वह काफी सबूत मिटा भी चुका था। लेकिन, जब तक वह सारे सबूत साफ कर पाता, भाई की सूचना पर पुलिस कोठी पर आ धमकी। आखिरकार, नितिननाथ सिन्हा का सारा खेल सामने आ गया।

संदिग्ध हालात में मिला था शव

सेक्टर 30 स्थित कोठी के बाथरूम में महिला के शव को संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। महिला वकील की हत्या मामले में उनके भाई ने पति पर शक जताया था। हालांकि, घटना के बाद से ही पति नितिननाथ सिन्हा फरार बताए जा रहे थे। पुलिस उनके लोकेशन के आधार पर तलाश कर रही थी। पुलिस को घर में उनके छुपे होने का संदेह मिला। इसके बाद कोठी को छाना गया तो वह स्टोर रूप में पाए गए।

पटना की रहने वाली थीं रेणु

सुप्रीम कोर्ट में महिला वकील रेणु सिन्हा बिहार के पटना की रहने वाली थीं। वह अपने पति के साथ सेक्टर 30 में रहती थीं। रेणु सिन्हा कैंसर से पीड़ित थीं। उनका बेटा अमेरिका में रहता है। रेणु दो दिनों से अपने भाई का फोन नहीं उठा रही थी। उन्हें बहन को लेकर चिंता हुई तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, घर का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। घर के अंदर घुसी पुलिस को महिला वकील का शव मिला।

सीसीटीवी फुटेज था गायब

पुलिस ने जांच के क्रम में पाया गया घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब है। इसके बाद पति नितिननाथ सिन्हा पर शक गहराने लगा। आशंका जताई गई कि वारदात के बाद नितिन डीवीआर निकालकर ले गए। पुलिस ने इसके बाद कोठी के आसपास लगे कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। इसमें उन्हें नितिन सिन्हा कहीं भी दिखाई नहीं दिया। ऐसे में माना गया कि वारदात के बाद वह घर से बाहर ही नहीं निकला है। उसके घर में छुपे होने की संभावनाओं के आधार पर हर कमरे की तलाशी ली गई।

Compiled: up18 News