UP में नौ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, ADG आगरा भी बदले गए

Regional

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

जानकारी के मुताबिक आरके स्वर्णकार को कानपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मोहित अग्रवाल को एडीजी एटीएस बनाया गया है। नवीन अरोड़ा को एडीजी टेक्निकल सर्विसेज बनाया गया है। बीडी पॉल्सन को एडीजी ट्रैफिक बनाया गया है। डॉ। संजीव गुप्ता को गृह सचिव उप्र शासन बनाया गया है। एलआर कुमार को यूपी का डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने में भी कुछ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।

Compiled: up18 News