आगरा: राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेंगे नये मार्ग, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया विधायक चौधरी बाबूलाल को आश्वासन

स्थानीय समाचार

आगरा। राष्ट्रीय राजमार्ग दो रुनकता से कुकथला रायभा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 11 तक और आगरा, बोदला, बिचपुरी 100 फुटा रोड से रायभा, अछनेरा, भरतपुर, जयपुर मार्ग को नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में जोड़ दिया जाएगा।

यह आश्वासन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल के पत्र के जवाब में दिया है। चौधरी बाबूलाल ने इन मार्गों के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था।

विधायक चौधरी बाबूलाल ने आगरा, जगनेर, चंदौसी रोड से कागारौल और किरावली, अछनेरा होते हुए दीनदयाल धाम फरह (मथुरा) तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित करने के लिए भी पत्र लिखा था। मंत्रालय ने इसे भी स्वीकार कर लिया है। मंत्रालय की आगामी योजनाओं में इस कार्य को शामिल किया जाएगा।