आगरा: काफी समय बाद आगरा में कोरोना के मामलों में एकाएक उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में 13 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 37 हो गई है जबकि 8 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।
प्रशासन ने आज शनिवार को जो आंकड़े जारी किए, उसके अनुसार कोविड अपडेटस यह है। आंकड़ों के अनुसार, में 24 घंटे में 1606 मरीजों के सैंपल लिए गए। इसके सापेक्ष 13 नए कोविड के केस मिले। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 8 मरीज स्वस्थ हुए। अब 37 सक्रिय केस हैं।

