मणिपुर में उपद्रवियों ने किया सुरक्षा बलों पर हमला, कुल सात जवान घायल

Regional

मंगलवार अलसुबह हुए इस हमले में अभी तक स्थिति संभाली नहीं जा सकी है। सुरक्षबलों को काफी समय तक बैकअप का इंतजार करना पड़ा। म्यांमार सीमा से सटे इस इलाके में अभी भी स्थिति काफी गंभीर है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी वाले इलाके में सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के भी कुछ जवान सामना कर रहे हैं।

सोमवार को हिंसा के बाद घाटी में कर्फ्यू

मणिपुर में सोमवार को अवैधवसूली को लेकर हिंसा हो गई। चार गाड़ियों से वसूली करने आए हमलावरों ने कई लोगों को गोली मार दी। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। करीब दो दर्जन लोग घायल हैं। इसके कारण प्रशासन ने एक बार फिर से मणिपुर घाटी में पांचों जिलों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया है।

वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उपद्रवियों के हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह दिनदहाड़े गोलियों चला रहे हैं। कई लोगो ने इसे पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी टैग किया है। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा बताते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है।

-एजेंसी