आगरा: भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ से जुड़े नए सदस्यों को दिलाई सदस्यता

Press Release

आगरा। लोकहितम ब्लड बैंक कमला नगर आगरा में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ से जुड़ रहे नए सदस्यों को महासंघ की सदस्यता दिलाई गई। आगामी 15 जून को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि अधिक से अधिक लोगो को इस अभियान से जोड़कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित करेंगे और स्वयं भी इस महादान में भाग लेंगे।

जिलाध्यक्ष वी के मित्तल ने कहा कि रक्तदान करने से हम उन मरीजों की जान बचा सकते हैं जो रक्त के अभाव में असामयिक काल के गाल में समा जाते हैं। नियमित रक्तदान करने से हमारा स्वयं का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। वहीँ प्रदेश मंत्री आशीष शर्मा ने इस पुनीत कार्य को जारी रखने का निर्णय भी लिया और कहा कि वे भी सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में इस तरह के आयोजन कराएंगे।

इस अवसर पर सभी नवीन पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में तन्मय अग्रवाल, मनीष मित्तल, प्रमोद कुमार गोयल, प्रवीण कुमार, मनोज गर्ग, नुपुर अग्रवाल, दीपिका शर्मा, अनिल कुमार, राजीव अग्रवाल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, रमाकांत शर्मा, सविता बंसल, अमित बंसल, रंजीत जादौन एवं अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।