मैरून (Maroon) ने लॉन्च किया “फाइंड माय स्किन टोन” कलेक्शन; भारतीय महिलाओं के लिए ‘यूनिवर्सल बेज’ का दौर खत्म

Business

मुंबई: भारतीय इनरवियर उद्योग की दिग्गज कंपनी मैरून (Maroon) ने समावेशिता (Inclusivity) की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए अपना नवीनतम नवाचार “न्यूड- फाइंड माय स्किन टोन” कलेक्शन लॉन्च किया है। वान्या पिक्चर्स द्वारा शूट किए गए एक अनूठे अभियान के माध्यम से ब्रांड ने संदेश दिया है कि सही स्किन-टोन प्रतिनिधित्व पर हर महिला का समान अधिकार है।

दिव्यांगता और शारीरिक विविधता को सलाम

इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि इसमें मॉडल्स को न केवल विभिन्न शारीरिक स्थितियों में, बल्कि दिव्यांग और व्हीलचेयर जैसी स्थितियों में भी दिखाया गया है। मैरून ने पारंपरिक “यूनिवर्सल बेज” (एक रंग जो सबके लिए हो) के पुराने चलन को चुनौती दी है। यह कलेक्शन विशेष रूप से भारतीय स्किन टोन की वास्तविक परतों के साथ तालमेल बिठाने के लिए तैयार किया गया है।

आराम और तकनीक का मेल

मैरून के डायरेक्टर्स मनन जैन, मनोज जैन और मीता जैन के अनुसार, यह कलेक्शन केवल फैशन नहीं बल्कि एक समाधान है। उन्होंने बताया, “हमने ऐसे फ्रंट-ओपन डिजाइन और सीमलेस स्ट्रेच फैब्रिक का उपयोग किया है जो शरीर पर दबाव के निशान नहीं छोड़ते। चाहे कोई महिला ऑफिस डेस्क पर घंटों काम कर रही हो या व्हीलचेयर पर हो, उसे बिना शर्त आराम मिलना चाहिए।”

डायरेक्टर मीता जैन ने जोर देते हुए कहा कि यह इनरवियर शरीर के स्वाभाविक विस्तार (natural extension) जैसा महसूस होगा। यह आंदोलन फैशन की दुनिया में सहानुभूति और वैश्विक बदलाव लाने की एक कोशिश है।

-अनिल बेदाग