Major accident on Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पांच लोगो की मौके पर मौत, तीन घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पांच लोगो की मौके पर मौत, तीन घायल

Regional

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात को वैन और अज्ञात वाहन जबर्दस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की घटना स्थल  पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे रबूपुरा थानांतर्गत इलाके में नोएडा से जेवर की और जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूरी पर एक ईको वैन नंबर डीएल 3 सीसी 7136 में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे

टक्कर की वजह से वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में आठ लोग सवार थे। जिसमें से पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन बच्चे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर जाने के दौरान यह हादसा हो गया।

Compiled: up18 News