जावेद अख्‍तर ने भारत के मुसलमानों से पूछा, क्या आप तालिबानियों से सहमत हैं?

National

क्या तालिबानियों से सहमत हैं भारतीय मुस्लिम?

जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, “तालिबानियों ने इस्लाम के नाम पर सभी महिलाओं और लड़कियों को स्कूल-कॉलेजों और सभी नौकरियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय मुस्लिम पर्सनल बोर्ड और अन्य इस्लामिक विद्वानों ने इसकी निंदा क्यों नहीं की। क्या वे तालिबानियों से सहमत हैं?”

अजीबोगरीब वजह से लगाई महिलाओं पर पाबंदियां

बता दें, तालिबान अब लड़कियों, महिलाओं के स्कूल, कॉलेज जाने पर रोक लगा रहा है। इसके पीछे उनकी वजह भी अजीबो-गरीब है। जावेद अख्तर ने पूछा है कि भारत में मुसलमान इन बातों का विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं, क्या उन्हें इन बातों की जानकारी नहीं है, क्या उन्हें इन बातों पर गुस्सा नहीं आता?

अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री ने दी अजीब वजह

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने 21 दिसंबर को ऐलान किया कि अब तालिबानी महिलाएं किसी तरह की शिक्षा हासिल नहीं कर पाएंगी और उन्हें नौकरी भी नहीं मिलेगी। उन्हें शिक्षा के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके पीछे की वजह तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री ने भी बताई। उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालयों में जो कुछ भी पढ़ाया जाता है वह इस्लाम से नफरत करना है। इसलिए हमने यह फैसला लिया है।”

Compiled: up18 News