गांधी परिवार से कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनना जरूरी, वर्ना टूट जाएगी पार्टी: प्रमोद तिवारी

Politics

प्रमोदी तिवारी ने कहा कि काम अंग्रेज करते थे, वही काम आज केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी कर रही है। देश का इतिहास साक्षी है कि जब-जब हमें धर्म और भाषा के नाम पर बांटा गया हैं तो हम कमजोर ही नहीं बल्कि गुलाम हुए हैं, और जब धर्म और जाति से ऊपर उठकर काम किया है तो देश मजबूत हुआ है और भारत एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

भाजपा धर्म के आधार पर बांट रही है

प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी भाषा-धर्म, जाति, नस्ल, क्षेत्रवाद के आधार पर लोगों को बांट कर राज करती थी। उसी तरह से केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा भी धर्म- जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर लोगों पर बैठकर देश में राज करना चाहती है। एक सवाल के जवाब में प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से बनना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर पार्टी में टूट का खतरा है।

डोटासरा ने भाजपा पर साधा निशाना

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि भाजपा को देश में महंगाई और बेरोजगारी दिखाई नहीं देती है। अपने चंद उद्योगतियों की तिजारी भर रही है। डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद देश को एकजुट रखना है। भाजपा देश में धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।

-एजेंसी