भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने शनिवार दोपहर दो अहम जानकारियां साझा की. पहली जानकारी सूर्य से भेजे गए मिशन आदित्य-एल1 से जुड़ी है. इसरो ने बताया है कि आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग सफल रही है और अब वो सूर्य की दिशा में बढ़ रहा है.
इस जानकारी शेयर करने के कुछ देर बाद ही इसरो ने चंद्रयान-3 से जुड़ी जानकारी साझा की है.
इसरो ने बताया है कि प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर 101 मीटर से ज्यादा की दूरी तय कर ली है और ये सफर अब भी जारी है.
इसरो ने प्रज्ञान रोवर के इस सफर को क्रिकेट से जोड़ते हुए नाबाद सेंचुरी करार दिया है. भारत की स्पेस एजेंसी इसरो ने 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करवाई थी.
Compiled: up18 News