मुंबई (अनिल बेदाग): सुरक्षित निवेश के साथ शानदार रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (CGCL) एक बड़ा अवसर लेकर आया है। कंपनी ने अपने ₹500 करोड़ के ‘सिक्योर्ड रिडीमेबल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर्स’ (NCD) के पहले चरण (ट्रेंच-1) के पब्लिक इश्यू का ऐलान कर दिया है। यह निवेश खिड़की 15 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। इस इश्यू की सबसे बड़ी खासियत इसका 9.50% सालाना तक का आकर्षक कूपन रेट है, जो वर्तमान बाजार दर के मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है।
भरोसेमंद निवेश और सुरक्षित भविष्य
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश शर्मा ने इस नई पहल पर उत्साह जताते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य निवेशकों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना है जहाँ उनका पैसा न केवल सुरक्षित रहे, बल्कि उन्हें उम्मीद से बेहतर रिटर्न भी मिले। यह ट्रेंच-1 इश्यू हमारी वित्तीय मजबूती और निवेशकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
वित्तीय समावेशन को मिलेगी नई गति
राजेश शर्मा ने कंपनी के विजन को साझा करते हुए बताया कि कैप्री ग्लोबल एमएसएमई (MSME), हाउसिंग लोन, गोल्ड लोन और कंस्ट्रक्शन फाइनेंस के जरिए उन इलाकों और ग्राहकों तक पहुँच रही है, जो अब तक बैंकिंग सेवाओं से अछूते थे। इस इश्यू से जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से बिजनेस विस्तार और मौजूदा वित्तीय देनदारियों के निपटान के लिए किया जाएगा, जिससे कंपनी की विकास दर को और तेज किया जा सके।
निवेश में लचीलापन और बेहतर विकल्प
निवेशकों की सुविधा के लिए कंपनी ने 24 महीने से लेकर 120 महीने (10 साल) तक के विभिन्न टेन्योर (समय सीमा) ऑफर किए हैं। इसमें मासिक और सालाना ब्याज भुगतान के कई विकल्प मौजूद हैं, जिससे निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से रिटर्न प्लान चुन सकते हैं। यह इश्यू “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध है, जिसका मतलब है कि सीमित समय के इस अवसर का लाभ उठाने के लिए निवेशकों को जल्द निर्णय लेना होगा।
नोट- ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है । निवेश अपने विवेक पर करें।

