भारत का अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार, मेड इन इंडिया का निर्यात 6% बढ़ा, आयात में 16.5 प्रतिशत की वृद्धि

Business

आयात में 16.5 प्रतिशत की वृद्धि

भारत से निर्यात में भले ही 6 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली हो, लेकिन आयात में बेतहाशा वृद्धि ने इस खुशी पर पानी फेर दिया है। बीते साल भारत के निर्यात में 16.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। देश का आयात बढ़कर 714 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले 2021-22 में 613 अरब डॉलर था।

सेवा निर्यात में 27 प्रतिशत की वृद्धि

देश का सेवा निर्यात भी 2022-23 में 27.16 प्रतिशत बढ़कर 323 अरब डॉलर रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 254 अरब डॉलर था। मंत्री ने रोम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत के निर्यात का प्रदर्शन शानदार रहा है। देश से कुल निर्यात 2022-23 में 770 अरब डॉलर की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह 14 प्रतिशत अधिक है। 2020 में यह 500 अरब डॉलर तथा 2021-22 में 676 अरब डॉलर था।’’