नई दिल्ली। एशियाई खेलों में भारत की पुरुष और महिला दोनों फुटबॉल टीमें भाग लेंगी। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय फुटबॉल टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए खेल मंत्रालय ने यह फैसला लिया है कि नियमों में छूट देते हुए दोनों टीमों को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दी जाए।
भारतीय फुटबॉल टीम के कोच स्टिमैक के पत्र लिखने के बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दे दी है। अब भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। खेल मंत्रायल के नियम के अनुसार दोनों टीमें एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकती हैं, लेकिन दोनों टीमों को विशेष छूट दी गई है।
– एजेंसी