भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ा, आबादी हुई 142.86 करोड़

National

दुनिया की आबादी हो गई 8 अरब

यूएन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है महिलाओं का 74 साल है। UNFPA इंडिया के प्रतिनिधि ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है। शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है।

भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद

इस रिपोर्ट में भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है। इसके बाद 10-19 साल तक के 18 फीसदी लोग हैं। 10-24 साल तक के लोगों की तादाद 26 फीसदी है। लेकिन भारत में 15-64 साल के बीच लगभग 68 परसेंट है। यानी भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद है। वहीं, चीन में हालाल खराब हो गए हैं।

चीन में बूढ़ी आबादी की फौज

चीन अपनी बूढ़ी आबादी से परेशान हो चुका है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 20 करोड़ लोग 65 साल से अधिक है। चीन की लगभग 40 फीसदी आबादी 60 साल के ऊपर की हो गई है। यहां पर एक वक्त पर जनसंख्या काबू करने के लिए नियम बना दिए थे। अब जनसंख्या बढ़ाने के लिए चीनी सरकार रोजाना नए-नए प्रलोभन दे रही है। फिर भी यहां पर लोग एक बच्चे से ज्यादा पैदा नहीं कर रहा।

Compiled: up18 News