IND vs NZ: शतक लगाने के साथ कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम किए दो बड़े रिकॉर्ड

SPORTS

रोहित ने 85 गेंद पर 9 चौके और 6 सिक्स की मदद से 101 रनों की पारी खेली और तीन साल बाद वनडे में शतक लगाया। इससे पहले रोहित शर्मा ने जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 119 लानों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ 212 रनों की साझेदारी की। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाई गई सबसे बड़ी सलामी साझेदारी है।

इससे पहले 2009 में हेमिल्टन में पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और दीगगह खब्बू बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 201 रन जोड़े थे।

यह रोहित के वनडे करियर का 30वां शतक है। इस शतक के साथ ही उन्होंने रिकी पोटिंग की बराबरी कर ली है। रोहित और पोटिंग दोनों ने वनडे में 30 शतक लगाए हैं। रोहित ने शतक 82 गेंद में पूरा किया। यह उनका दूसरा सबसे शतक है। इससे पहले 2018 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 82 गेंद पर शतक जड़ा था।

इस मैच में खबर लिखे जाने तक भारत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 2 विकेट खोकर 231 रन बना लिए हैं। रोहित के अलावा शुभमन गिल ने भी शतक लगाया है। यह गिल के करियर का चौथा वनडे शतक है। मात्र 21 मैच में चार शतक लगाने वाले वे इकलौते भारतीय हैं।

गेल-अफरीदी के क्लब में हुए शामिल

रोहित शर्मा ने दो बड़े रिकॉड तोड़ दिए हैं। भारत के सिक्सर किंग अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-3 की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने इस मैच में एक पाकिस्तानी दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

रोहित शर्मा इस मैच से पहले एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर थे। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 छक्के लगाते ही पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और कैरेबियाई पर्व बल्लेबाज क्रिस के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Compiled: up18 News