अयोध्या में DM आवास के बोर्ड का रंग बदलना पड़ा महंगा, PWD इंजीनियर सस्पेंड

City/ state Regional

उत्तर प्रदेश में अभी विधानसभा के आखिरी चरण के मतदान बाकि हैं। इसी दौरान अयोध्या में जिला अधिकारी आवास के बोर्ड का रंग भगवा से बदल कर हरा कर दिया गया। बार-बार रंग बदलने के इस मामले में पीडब्ल्यूडी के जेईई अजय कुमार शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया है।

2 मार्च को अयोध्या के डीएम के अस्थायी आवास के बोर्ड का रंग भगवा से हरा कर दिया गया था, जिस के बाद उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में बदलते रंग की खूब चर्चा होने लगी थी। बोर्ड के बदले रंग को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से जोड़ कर देखा जा रहा था।

मामला गरमाता देख अयोध्या के जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा था “उनके सरकारी बंगले की मरमत चल रही है जिस करण जिला अधिकारी पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में रह रहे है। DM साहब ने बताया कि ये बंगला पीडब्ल्यूडी का है और उन्होंने बिना जानकारी दिए बोर्ड का रंग बदल दिया था। जिला अधिकारी ने संबधित अधिकारी के खिलाफ करवाई करने की बात कही थी। अब पीडब्ल्यूडी के जेईई अजय कुमार शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया है। बोर्ड का रंग बदलने की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी हालांकि विवाद के बाद रंग बदलकर फिर से लाल कर दिया गया था।

उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के तहत उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान शुक्ला कार्यालय, मुख्य अभियंता, अयोध्या से संबद्ध रहेंगे।

आपको बता दें कि यूपी चुनाव के मद्देनजर अयोध्या महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। यहाँ पर 5वें चरण में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। नतीजा 10 मार्च को आना है। 2017 के बाद योगी सरकार के आते ही काफी स्थानों और बोर्ड के रंगो को बदल कर भगवा कर दिया गया था। इससे पहले अखिलेश सरकार में बोर्डों का रंग लाल या हरा हुआ करता था। रंग के बदलाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अयोध्या तक काफी राजनीति हो चुकी है।

-एजेंसी