आगरा: रंगोदय-2022 में नृत्य व नाटकों की धूम, कलाकारों की प्रस्तुति देख दर्शक हुए भावविभोर

Press Release

आगरा। संस्कार भारती नाट्य केंद्र द्वारा आयोजित रंगोदय-2022 में आज रविवार को प्रथम सत्र में लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर हरिमोहन शर्मा थे।

मणिपुर के कलाकारों ने एचएस देवदत्त शर्मा एवं टी एच रूमा देवी के निर्देशन में एकल एवं समुह मणिपुरी नृत्य प्रस्तुत किया। मुद्रा कथक केंद्र के कलाकारों ने अखिलेश पटेल के निर्देशन में एकल नृत्य एवं एक लोक नृत्य, कथक कला केंद्र अजमेर के कलाकारों ने स्मिता भार्गव के निर्देशन में एकल कत्थक एकल लोक नृत्य के साथ-साथ समूह कत्थक नृत्य समूह राजस्थानी लोक नृत्य बंजारा लोक नृत्य का प्रदर्शन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

दूसरे सत्र में नाटकों की श्रृंखला में अंग नाट्य मंच बरियारपुर के कलाकारों ने वीर सिंह के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक शराबी एवं जयपुर के कलाकारों ने आज क्यों, परवीन के निर्देशन में एवं हेमंत के लेखन लिखे गए नाटक कब रमेंगे देवता का मंचन किया गया।

तीसरे सत्र में अंग नाट्य मंच बरियारपुर के कलाकारों ने जगदीश जगदीश अचार्य के नाटक बैंड मास्टर का मंचन किया। आयोजन के संयोजक एवं मार्गदर्शक केशव प्रसाद सिंह एवं प्रधान संयोजक, कार्यकारी निदेशक अजय दुबे थे।