आगरा। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से दयालबाग स्थित बाबा केशवनाथ सरस्वती शिशु मंदिर में नौ दिवसीय बाल संस्कार शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि शिवहरे ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने बताया कि शिविर का आयोजन 17 मई से 25 मई तक किया जाएगा। शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए मेहंदी, ड्रॉइंग, गायन एवं नृत्य की नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। सचिव इंजी. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागी बच्चों को समापन पर बच्चों की प्रतिभाओं का मंचीय प्रदर्शन देख कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय अध्यक्ष केशवदत्त गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। व्यवस्थाएं विनोद शर्मा, अरुण गर्ग तथा विद्यालय प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने संभाली गईं।
कार्यक्रम की संयोजिका राधा गुप्ता ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर सह-संयोजिका रागिनी गुप्ता, निहारिका अग्रवाल, संध्या मित्तल, मेघा बंसल, अतुल गुप्ता, विजय मोहन गुप्ता, मनीष बंसल आदि उपस्थित रहे।


