GATE 2023 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 16 मार्च को आएगा नतीजा

Career/Jobs

दो शिफ्ट्स मे होंगे एग्जाम

जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक गेट 2023 के पहले दिन 4 फरवरी को सीएस, एआर, एमई का पेपर होगा। वहीं GATE परीक्षा 12 फरवरी को CE1, ST, CE2, MN पेपर के साथ संपन्न होगी। GATE 2023 को दो शिफ्ट्स में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

GATE 2023 Exam Date: पूरा शेड्यूल

4 फरवरी 2023, शनिवार- पहली शिफ्ट में CS पेपर का एग्जाम होगा।
दूसरी शिफ्ट में AR और ME की परीक्षा होगी।
5 फरवरी 2023, रविवार- पहली शिफ्ट में EE, ES, XH की परीक्षा होगी।
दूसरी शिफ्ट में BM, CY और EC के पेपर होंगे।
11 फरवरी 2023, शनिवार- पहली शिफ्ट में GG, IN, MA, PE, XE और XL की परीक्षाएं होंगी।
दूसरी शिफ्ट में AE, AG, BT, CH, EY, GE, MT, NM, PH, PI और TF सब्जेक्ट्स के एग्जाम लिए जाएंगे।
12 फरवरी 2023, रविवार- पहली शिफ्ट में CE1 और ST का एग्जाम लिया जाएगा।
दूसरी शिफ्ट में CE2 और MN का पेपर होगा।

16 मार्च को घोषित होगा रिजल्ट

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार GATE 2023 में 29 पेपरों होंगे जो कुल 100 नंबर के है। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और संख्यात्मक उत्तर (NAT) प्रश्न शामिल होंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार GATE Admit Card 3 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। गेट का रिजल्ट 16 मार्च को घोषित किया जाएगा।

Compiled: up18 News