फेसबुक पर दोस्ती आंध्र प्रदेश के युवक को पड़ी महंगी, आगरा बुलाकर लगाया चूना

Crime

आगरा: फेसबुक पर दोस्ती आंध्र प्रदेश के एक युवक को महंगी पड़ गई। फेसबुक फ्रेंड उसकी चेन और अन्य सामान लूट ले गया। फेसबुक फ्रेंड ने पार्टी देने के नाम पर आंध्र के युवक आगरा बुला लिया। होटल में दारू पार्टी हुई। युवक के बेहोश हो जाने पर फेसबुक फ्रेंड लूट कर भाग गया। दस दिन तक धोखेबाज दोस्त की तलाश करते रहने के बाद पीड़ित युवक पुलिस की शरण में पहुंचा है।

आंध्र प्रदेश के जिले कोनसीम के गांव गन्नवरम मंडल के रहने वाले श्रीकाकुल सुरेंद्र ने बताया कि छह महीने पहले फेसबुक पर उनकी दोस्ती सुशांत नामक के युवक से हुई। सुशांत ने खुद को मथुरा का निवासी बताया। एक दिन सुशांत ने उसे आगरा बुलाया। होटल में दारू की बोतल लेकर आया। दोनों ने पी। वह बेहोश हो गया। शातिर दोस्त उसकी चैन और अंगूठी लेकर भाग गया।

घटना 20 नवंबर की है। वह ताजगंज के एक होटल में रुका था। चेन और अंगूठी की कीमत 70 हजार रुपये से अधिक है। पीड़ित ने एसपी प्रोटोकाल को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने ताजगंज थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए।