फिरोजाबाद: पत्नी का नहाते हुए वीडियो फेसबुक पर कर दिया अपलोड, पति के खिलाफ मुक़दमा हुआ दर्ज़

Crime

फिरोजाबाद। एक पति ने अपनी पत्नी की नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। वीडियो के अपलोड होने के बाद फेसबुक पर अश्लील कमेंट आना शुरू हो गए। महिला के रिश्तेदारों ने वीडियो देखी तो उनके भी होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत महिला को फोन किया और घटना की जानकारी दी। महिला ने जब फेसबुक अकॉउंट चेक किया तो वीडियो पति द्वारा अपलोड की गई थी। महिला ने पति से वीडियो हटाने को कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया फिर महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और वीडियो डिलीट कराई।

जानकारी के मुताबिक महिला का पति संदीप दिल्ली के उत्तम नगर में झोपड़पट्टी में रहता है और वहां सर्कस में काम करता है। कुछ दिन पहले संदीप ने अपनी पत्नी को फोन किया। वह अपनी मां के घर कासगंज में थीम संदीप वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी से बात कर रहा होता है, उसी दौरान उसकी पत्नी नहाने के लिए चली गयी और अपना फोन बाथरूम में रखकर अपने पति से बातें करने लगती है। इस दौरान पति ने पत्नी का नहाते हुए वीडियो बना लेता है और इसे फेसबुक पर शेयर कर देता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद संदीप की पत्नी के पास रिश्तेदारों के फोन आने लगे। वह वीडियो उसके पहचान वालों और रिश्तेदारों ने देखा। वीडियो पर कई अभद्र कमेंट भी आने लगे। तब संदीप की पत्नी ने फेसबुक अकाउंट देखा तो उस पर नहाने का वीडियो मिला।

पति से वीडियो हटाने के लिए कहा लेकिन पति ने ऐसा नहीं किया। जब संदीप की पत्नी ने थाना जसराना में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया तब संदीप ने अपने फेसबुक अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया।