ऑस्कर अवार्ड में धूम मचाने वाली फिल्म RRR ने जापान में किया नया रिकॉर्ड कायम

Entertainment

RRR जापान में पिछले वर्ष अक्टूबर 21 को रिलीज हुई थी

निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर जापान में पिछले वर्ष अक्टूबर 21 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 202 स्क्रीन में रिलीज हुई थी। अब एसएस राजामौली ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘फिल्म जापान में 20 सप्ताह लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आरआरआर जापान में इतिहास रच रही है। फिल्म को अभी भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 20वें सप्ताह में फिल्म 202 सिनेमाघरों में चल रही है। जापान को ढेरों प्यार।’

RRR जापान में 100 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार करेगी

हालिया बॉक्स ऑफिस इंडिया रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म जापान में 100 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार करेगी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 1000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार किया है। इसके एक्शन सीन काफी पसंद किए जा रहे हैं।

RRR के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है

हाल ही में, फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। इस गाने पर कलाकारों ने मंच पर भी प्रस्तुति दी है। इसे लेकर भारत में काफी खुशी जताई गई थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म ने भारत में भी रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है। कई हॉलीवुड एक्टर्स को भी यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

– एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *